खटीमा में 100 किलो सोने के नाम पर ठगी, 4 गिरफ्तार

खटीमा, उधम सिंह नगर। 

खटीमा पुलिस ने जमीन में 100 किलो सोना गड़ा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को संजय पार्क रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने सोना निकालने के नाम पर पूजा-पाठ कराकर लाखों रुपये ऐंठे और धोखे से जमीन के कागजों पर साइन करा लिए। विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकाया और 10 लाख रुपये नकद वसूल लिए।

पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी - लक्ष्मण सिंह भाटिया, विवेक कुमार, नन्द किशोर, शिव सिंह राणा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ