कुटरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 अक्टूबर से होगी भव्य रामलीला, गिरीश जोशी ने किया आमंत्रण

खटीमा (उधम सिंह नगर)। प्राथमिक विद्यालय कुटरा में विश्वेश्वर महादेव रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ 22 अक्टूबर से होगा।

आयोजन करने वाले गिरीश जोशी जी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित लीला का मंचन किया जाएगा। कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विश्वेश्वर महादेव रामलीला कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों और राम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

स्थान - प्राथमिक विद्यालय कुटरा, खटीमा
तिथि - 22 अक्टूबर से प्रारंभ
आयोजक - गिरीश जोशी जी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ