सेवा सेतु अभियान: उधम सिंह नगर में 3 स्पेशलिटी हेल्थ कैंप में 880 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

DK NEWS UTTARAKHAND
रुद्रपुर, 12 अक्टूबर 2026। सेवा सेतु अभियान के तहत जनपद उधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 स्पेशलिटी कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैंपों में कुल 880 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला, जिनमें 391 पुरुष और 489 महिलाएं शामिल थीं।

कैंप में हुई जांचें:
• एनसीडी स्क्रीनिंग - 387 लोगों की हाइपरटेंशन और 387 लोगों की डायबिटीज की जांच की गई। 327 लोगों की ओरल कैंसर, 140 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 11 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य - 11 नई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 17 फॉलो-अप जांच सहित कुल 29 एएनसी चेकअप किए गए। 13 किशोरों का टीकाकरण और 6 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए। 330 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता पर काउंसलिंग दी गई और पोषण को लेकर 301 सत्र आयोजित किए गए। • टीबी मुक्त भारत अभियान - 354 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 157 पुरुष और 197 महिलाएं थीं। इस दौरान 6 निक्षय मित्रों का पंजीकरण भी किया गया। • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम - स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 1301 बच्चों की जांच की गई, जिसमें 995 स्कूली और 306 आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल रहे। जांच में 4D के तहत कुल 246 बच्चे चिन्हित किए गए। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही जगह पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।

प्रस्तुतकर्ता - DK News Uttarakhand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ