हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को बधाइयों का त दौर जारी है। नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिनेश आर्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर परिश्रम भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।
अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने माँ भारती की सेवा और देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति के लिए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

0 टिप्पणियाँ