खटीमा में खुला उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का सेंट्रल कार्यालय, उपाध्यक्ष संतोष गौरव का हुआ भव्य स्वागत

DK NEWS UTTARAKHAND खटीमा के वार्ड नंबर 13 स्थित वाल्मीकि बस्ती में उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सेंट्रल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) संतोष गौरव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यालय खुलने से क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों को अपनी समस्याओं को रखने के लिए एक प्रमुख केंद्र मिल गया है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गंभीर सिंह धामी, पार्षद मोहनी देवी, किरण देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह, भाजपा नेता रविंद्र गहतोड़ी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर -अशोक सरकार, खटीमा 
प्रस्तुतकर्ता -DK NEWS UTTARAKHAND | देवभूमि की खबरें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ