सितारगंज, उधम सिंह नगर (13 अक्टूबर 2026) - मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आज एस.एम. पब्लिक स्कूल, सितारगंज में बाल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत और केस वर्कर निकिता राणा ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्रों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों - चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही पोक्सो एक्ट से संबंधित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई बच्चा असुरक्षित परिवेश में रह रहा हो या देखरेख की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मनेन्द्र सिंह गोलाटी, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।
प्रस्तुतकर्ता - DK News Uttarakhand


0 टिप्पणियाँ