खटीमा से बड़ी खबर - धर्मांतरण के आरोपी की जमानत पर संकट

DK NEWS UTTARAKHAND उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से धर्मांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। नानकमत्ता क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले में जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए आरोपी दान सिंह राणा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

पुलिस को जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपी की गतिविधियों को लेकर नई शिकायतें मिली हैं। शिकायतों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की अंतरिम जमानत को निरस्त कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी हो सकती है।

सीओ ने की पुष्टि

इस पूरे मामले पर सीओ खटीमा नीरज सेमवाल ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दान सिंह राणा बीते दिनों नानकमत्ता क्षेत्र में धर्मांतरण के एक मामले में जेल गए थे और फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। इनवेस्टिगेशन और मिली शिकायतों में उनकी गतिविधियां ठीक नहीं पाई गई हैं, इसी आधार पर जमानत निरस्तीकरण के लिए कोर्ट में आवेदन किया गया है।

सांसद प्रतिनिधि ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं इस मामले पर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र राणा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दान सिंह राणा की गतिविधियां जमानत पर आने के बाद भी ठीक नहीं हैं। उनका लक्ष्य धर्म परिवर्तन कराना है और थारू समाज की जमीनों पर उनके पादरियों की नजर लगी हुई है।

फिलहाल पुलिस की अर्जी पर कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट - अशोक सरकार
खटीमा, ऊधम सिंह नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ