बाजपुर (उधमसिंह नगर), 9 अक्टूबर: किसान का बेटा किसानों के बीच। दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के बीच पहुंच गए।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाजपुर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की सूचना मिली। खराब मौसम के बावजूद उन्होंने तुरंत पायलट को हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर मोड़ने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, फिर बाजपुर में उतरकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। फोटो में मुख्यमंत्री एक किसान से फसल के नुकसान की जानकारी लेते हुए दिख रहे हैं।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों के नुकसान का तत्काल और विस्तृत आकलन किया जाए। राहत राशि समय पर और नियमानुसार किसानों तक पहुंचे, इसमें किसी भी तरह की देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है।
स्रोत: जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर
प्रसारित: DK News Uttarakhand - देवभूमि खबरें

0 टिप्पणियाँ