रिश्वतखोरी की आवाज उठाई तो पत्रकार पर ही दर्ज हुआ मुकदमा, खटीमा में पत्रकारों ने खोला मोर्चा, मामला यूपी CM तक पहुंचा

DK News Uttarakhand
स्थान - खटीमा, ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट - अशोक सरकार

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। बरेली में हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 5 हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में रिश्वतखोरी की आवाज उठाने वाले पत्रकार पर ही मुकदमा दर्ज होने से पत्रकारों में आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार अवधेश कुमार ने जिलाधिकारी बरेली से शिकायत की थी कि अपर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक सहायक बाबू ने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर निजी QR कोड के जरिए 5 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

इसी को लेकर पत्रकार प्रेस परिषद भारत की खटीमा इकाई और प्रेस क्लब खटीमा के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी खटीमा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित था।

पत्रकारों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमा समाप्त किया जाए और रिश्वत मांगने के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस खबर को शेयर करें 👉
📲 WhatsApp | 👍 Facebook | ▶️ YouTube

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ