किसानों की आय बढ़ाने के लिए खटीमा में मधुमक्खी पालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उद्यान विभाग और पंतनगर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने किसानों को मधुमक्खी पालन सिखाया। इस दौरान मधुमक्खियों की देखभाल और शहद निकालने की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मधु विकास निरीक्षक गूंजीता भट्ट और डॉ. आकृति मौजूद रहे।
किसानों को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण के बाद वे शहद उत्पादन से अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।


0 टिप्पणियाँ