मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश - DK News Uttarakhand

काशीपुर में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं
काशीपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काशीपुर भ्रमण के दौरान आईजीएल हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, मेयर दीपक बाली, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।
प्रस्तुतकर्ता - DK News Uttarakhand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ