Khatima News: थारू परिवार से 100 किलो सोने के नाम पर सवा करोड़ की ठगी

 खटीमा में थारू आदिवासी परिवार से 100 किलो सोने के नाम पर सवा करोड़ की ठगी, संस्था ने CO से की

खटीमा, उधम सिंह नगर। तहसील खटीमा के ग्राम भूड़ महोलिया में थारू जनजाति के परिवार से 100 किलो सोना मिलने का झांसा देकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पीड़ित उमेश सिंह राणा का आरोप है कि आरोपियों ने पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रिया के नाम पर उन्हें भ्रमित किया। 100 किलो सोना जमीन में होने का लालच देकर सवा करोड़ रुपये की ठगी की गई और हाईवे किनारे स्थित 2 बीघा कीमती जमीन को स्टाम्प पर हस्ताक्षर कराकर सस्ते में अपने नाम करा ली।


पीड़ित के मुताबिक जमीन की एवज में उन्हें कोई पैसा नहीं मिला।

संस्था ने CO को दिया ज्ञापन

मामले को लेकर मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के उपाध्यक्ष रमेश सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रवींद्र सिंह राणा सहित कई लोगों ने सीओ खटीमा नीरज सेमवाल से मुलाकात कर 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

संस्था का कहना है कि उमेश राणा की रोड किनारे जमीन पर कई लोगों की नजर थी। उन्हें झूठे लालच और धमकाकर जमीन लिखवा ली गई। संस्था ने मांग की है कि जिन लोगों ने जमीन खरीदी है, उनकी भी गिरफ्तारी हो क्योंकि वे भी इस साजिश में शामिल हैं।

संस्था ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा।

क्या है मांगें?

1. जमीन के बैनामे और रजिस्ट्री की जांच 2. बैंक लेन-देन और भूमि रिकॉर्ड की उच्चस्तरीय जांच 3. जमीन खरीदने वालों की गिरफ्तारी 4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा 

पुलिस का पक्ष

सीओ खटीमा नीरज सेमवाल ने बताया कि थाना खटीमा में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।



रिपोर्ट -अशोक सरकार, खटीमा से ...

प्रस्तुतकर्ता - DK News Uttarakhand | देवभूमि की खबरें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ