रुद्रपुर, 15 अक्टूबर 2026 - जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने की।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि एवं अन्य रेखीय विभागों की प्रगतिशील महिला कृषकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी, आजीविका और स्वरोजगार पर मंथन हुआ। प्रगतिशील महिला कृषकों ने अपनी सफलता की कहानियां और अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने महिला किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 50 महिला कृषकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सीमा रानी, कविता तिवारी, पवित्रा राणा, मनदीप कौर और मिथलेश आदि शामिल हैं।
इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव, डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा, डॉ. आशुतोष जोशी, सतीश शर्मा, डॉ. प्रतिभा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
स्रोत: जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट / संपादक: दिनेश कोली, खटीमा

0 टिप्पणियाँ