रुद्रपुर मंडी में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मंडी समिति, राइस मिलर्स और आरएफसी के बीच आपसी सहमति बनने के बाद शुक्रवार से धान की खरीद शुरू होगी। किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा।
गुरुवार को मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राइस मिलर्स, मंडी प्रशासन और RFC के बीच सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
वहीं, जिलाधिकारी प्रतिनिधि / अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने राइस मिलर्स से शुक्रवार से अनिवार्य रूप से धान खरीद शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इस अवसर पर मंडी महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, आरएमओ लता मिश्रा, राइस मिलर अध्यक्ष सत्यपाल गर्ग सहित कई किसान नेता, राइस मिलर्स सचिव और सभी मंडी सचिव मौजूद रहे।
स्रोत: जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर
प्रस्तुतकर्ता: DK News Uttarakhand


0 टिप्पणियाँ