रुद्रपुर को बड़ी सौगात मिली है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 MBBS सीटों पर पढ़ाई शुरू होगी। सांसद अजय भट्ट ने इसकी जानकारी दी।
रुद्रपुर, 14 अक्टूबर। रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 MBBS सीटों पर संचालन का मार्ग प्रशस्त होने पर सांसद अजय भट्ट ने हर्ष जताया।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अब तक 300 करोड़ से अधिक दे चुकी है और यह प्रोजेक्ट 90:10 पर बन रहा है।
उन्होंने पीएम मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम धामी का आभार जताया और कहा कि इससे कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
स्रोत: जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर
प्रस्तुतकर्ता: DK News Uttarakhand
इस खबर को शेयर करें 👉
📲 WhatsApp | 👍 Facebook | ▶️ YouTube

0 टिप्पणियाँ